टोलकर्मियों ने रोकी राजभवन की गाड़ियां, हंगामा बरपा, चार गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोलकर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने ना केवल आधे घंटे से अधिक गाड़ियों कोे रोककर रखा अपितु गाड़ियों में जा रहे सुरक्षाकर्मियों से अभद्रता भी की। इस काफिले में राज्यपाल की अशोक स्तंभ वाली गाड़ी भी सम्मलित थी।
इस दौरान सुरक्षाकर्मियों की टोल कर्मचारियों के साथ काफी बहस भी हुई। लेकिन जब गाड़ियों को निकलने नहीं दिया गया तो राजभवन के अधिकारियों से सम्पर्क किया गया।
इसके बाद राजभवन ने मुख्यमंत्री कार्यालय को इसकी सूचना दी। इसके बाद उच्च अधिकारीयों के फोन करने व स्थानीय पुलिस—प्रशासन के मौके पर पहुंचने के बाद गाड़ियों को रवाना किया गया। वहीं पुलिस ने राजकार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में चार टोल कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है।
काफिले के प्रभारी महेन्द्र कुमार की रिपोर्ट पर मैनेजर अजीत सिंह, सुपरवाइजर रोहित, नरेन्द्र सिंह व गिरिराज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।