फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Tiwari gave the answer, cm raje did not follow the indiscipline

मैंने नहीं सीएम ने की अनुशासनहीनता, तिवाड़ी का पलटवार

Thu, 18 May 2017 08:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 18 May 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
Tiwari gave the answer, cm raje  did not follow the indiscipline
घनश्याम तिवाड़ी - फोटो : file photo
राजस्थान की राजनीति में चल रहा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। सत्तारुढ़ पार्टी भाजपा के संगठन और एक विधायक के बीच तल्खी रस्साकस्सी बढ़ती जा रही है। पार्टी से नाराज चल रहे विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने पार्टी के नोटिस के बाद अपना दूसरा जवाब केंद्रीय संगठन को  भेजा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि विधायक तिवाड़ी पर पार्टी ने अनुशासन हीनता के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया था। पार्टी ने चार बिंदुओं पर सफाई मांगी थी, अब तिवाड़ी ने चार पेजों का जवाब लिखकर भेजा है। पत्र के आखिर में तिवाड़ी ने पार्टी चुनावों को ध्यान में सोचसमझकर निर्णय लेने की बात कही है। तिवाड़ी ने अपने जवाब में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर निशाना साधा है। तिवाड़ी ने अपने दूसरे जवाब में सीएम पर अनुशासनहीनता करने का आरोप लगा दिया है। उन्होंने लिखा है कि मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों जिस तरह के बयान दिए हैं, उससे यह अंदाज लगाया जा सकता है कि अनुशासन हीनता किसने की है।
विज्ञापन


अब तिवाड़ी ने बृहस्पतिवार को जो जवाब दिया है, उसमें पार्टी विरोधी व्यवहार व एक अन्य राजनीतिक दल को खड़ा करने को लेकर सफाई दी है। तिवाड़ी ने लिखा है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जब प्रतिपक्ष की नेता था, तब उनसे कई बार पार्टी ने इस्तीफा मांगा, लेकिन वे अड़ी रही और इस्तीफा नहीं दिया। इसी तरह चुनावों से ठीक पहले उन्होंने पार्टी के दिग्गज नेता गुलाब चंद कटारिया को यात्रा नहीं निकालने दी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में राजस्थान से मंत्रियों को शामिल होने पर भी रोकने की कोशिशकी। इतना सब होने के बाद भी उनसे कुछ नहीं कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम राजे पर आरोप लगाने के बाद तिवाड़ी ने अपने राजनीतिक जीवन और भाजपा के प्रति अपने समर्पण को भी दर्शाया। उन्होंने लिखा कि जिस संगठन को राजनीतिक संगठन बताकर आरोप लगाया जा रहा है, वह बहुत पहले का है, किसी तरह को समानान्तर राजनीतिक दल नहीं है। पार्टी के प्रति मेरे समर्पण पर सवाल उठाए गए हैं।


उन्होंने लिखा कि मैंने पार्टी की जो सेवा की उसे एक तरफ कर दिया गया है। पार्टी व विचारधारा में बदलाव आ गया है। ऐसे में इस तरह के नोटिसों का कोई मतलब नहीं रहता। उधर, तिवाड़ी ने पार्टी से उन कागजातों की मांग की है, जिनके आधार पर प्रदेश अध्यक्ष ने उनकी शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed