फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   tiger hill controversy rajasthan government transferred bundi sp

टाइगर हिल विवाद में SP का तबादला, विवादित स्थल पर पूजा को लेकर हुआ था बवाल

Fri, 19 Jan 2018 09:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 19 Jan 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
tiger hill controversy rajasthan government transferred bundi sp
टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन करते लोग - फोटो : file photo
राजस्थान के बूंदी जिले में टाइगर हिल पर स्थित मानधाता छतरी को लेकर पिछले दिनों हुए विवाद के चलते राज्य सरकार ने एसपी आदर्श सिद्धू को हटा दिया है। उनकी जगह योगेश यादव को लगाया है। 
विज्ञापन


बूंदी में मानधाता की छतरी पर पूजा को लेकर एक जनवरी को जमकर बवाल हुआ था। विश्व हिंदू परिषद तथा अन्य हिंदू संगठनों ने यहां पूजा का आह्वान किया था। उन्हें जब पूजा से रोका गया तो शहर में आगजनी और पथराव की घटनाएं हुई। इस विवाद के कारण चार दिन तक बूंदी के बाजार बंद रहे जबकि इंटरनेट सेवाएं दस दिन तक बाधित रही। 
विज्ञापन


इस विवाद के बाद उसके बाद भी महासभा और परिषद पदाधिकारियों ने संघर्ष समिति का गठन कर आगामी 20 जनवरी को राज्य भर से कार्यकर्ता बूंदी में कूच करने का आव्हान किया था। इसी बीच इनकी गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के साथ वार्ता हुई। जिसमें एसपी सिद्धू को हटाने और मानदाता छतरी की सीमा तक आमजन को जाने की स्वीकृति देने के बाद कूच का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed