फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   ticket sold in advance of bahubali the conclusion in jaipur

Bahubali 2: जयपुर में अगले 3 दिन तक रहेगा बाहुबली का जलवा

Fri, 28 Apr 2017 12:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 28 Apr 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
ticket sold in advance of bahubali the conclusion in jaipur
बाहुबली 2 - फोटो : SELF
जयपुर के अगले तीन दिन बाहुबली के नाम रहेंगे। यहां सभी सिंगल स्क्रीन थिएटर और मल्टीप्लेक्स के 80 से अधिक स्क्रीनों पर 'बाहुबली द कन्क्लूजन' का जलवा देखने को मिलेगा। कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? इसका जबाव जानने के लिए शुक्रवार, शनिवार और रविवार, तीनों दिनों की लगभग सभी सीटें बुक हो चुकी हैं।
विज्ञापन


सुपरहिट फिल्म बाहुबली का दूसरा पार्ट 'बाहुबली द कन्क्लयूज़न' शुक्रवार को रिलीज हो रहा है। लेकिन जयपुर में इस फिल्म के रिलीज से पहले ही लोगों ने अगले तीन दिनों तक लगभग सभी सीटों की एडवांज बुकिंग करवा ली है। अब आप यदि इस वीकेंड पर मूवी देखना चाहते हैं, तो उसमें भी मल्टीप्लेक्स के लेट नाइट 10 बजे के बाद वाले शो में जरूर कुछ सीटें मिल जाएंगी। हालांकि यह भी सही है कि इक्का दुक्का मल्टीप्लेक्स में ही देर रात के शो चलते हैं।
विज्ञापन


लोगों के बीच चर्चा है कि बाहुबली का माहौल दक्षिण भारत के जैसे यहां भी देखने को मिलेगा। यह तक सुनने को मिल रहा है कि कई कॉर्पोरेट कंपनियों के कर्मचारियों ने यह फिल्म देखने के लिए छुट्टी तक की अर्जी दे दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुराइट्स ने एडवांस टिकट बुकिंग के लिए वेबसाइट्स और एप्स का जमकर सहारा लिया है। वहीं, कुछ मूवी थियेटर्स में लाइन में लगकर लोग टिकट ले रहे हैं। इधर, कुछ जगह से टिकटें ब्लैक किए जाने की भी पुलिस को शिकायतें मिल रही हैं।


माना जा रहा है कि बाहुबली की दीवानगी का असर शहर के रेस्त्रां एवं पब्स पर भी देखने को मिलेगा। यहां वीकेंड पर युवाओं की संख्या घट सकती है। होटलों के रूफटॉप्स पर स्थित रेस्त्रां में बड़ी स्क्रीन पर चलने वाले आईपीएल मैचों पर भी मूवी का असर देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed