{"_id":"59ead5814f1c1b78548b82fc","slug":"three-suspicious-terrorist-arrested-in-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन संदिग्ध आतंकवादी यहां हुए गिरफ्तार, हमले में पुलिसकर्मी हुआ था शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन संदिग्ध आतंकवादी यहां हुए गिरफ्तार, हमले में पुलिसकर्मी हुआ था शहीद
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 21 Oct 2017 12:26 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
जम्मू कश्मीर पुलिस की सूचना पर तीन संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़ने में सफलता मिली है।
जानकारी के अनुसार बीते 14 अक्टूबर को कश्मीर घाटी में पुलिसकर्मियों पर हुए हमले में एक जवान शहीद हो गया था। इसके बाद आरोपियों की तलाश की जा रही थी। कुलगाम एसपी की सूचना पर तीन आरोपियों को राजस्थान के मेड़ता से जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया।
ये तीनों संदिग्ध आतंकवादी जम्मूतवी एक्सप्रेस में सवार थे। जानकारी के अनुसार इनके नाम सोहेल अहमद, गुलाम मोहम्मद और मोहम्मद पोरा है। इसके बाद तीनों को राजस्थान एटीएस के हवाले कर दिया था।

Trending Videos
अलर्ट पर है सुरक्षा एजेंसी
फाइल फोटो।
राजस्थान एटीएस ने तीनों संदिग्धों से पूछताछ की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीनों आरोपियों से एटीएस को अहम जानकारियां मिली है।
वहीं आज इन तीनों संदिग्ध आतंकियों को कुलगाम पुलिस के हवाले कर दिया गया है। जहां इनसे आगे की पूछताछ की जाएगी। राजस्थान में आतंकियों की धरपकड़ को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। गौरतलब है दीपोत्सव के चलते देशभर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।