फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Three Panthers rambled the city overnight

दिनभर स्मृति वन में रहे पैंथर, रात का इंतजार कर रहा वन विभाग

Mon, 06 Mar 2017 06:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 06 Mar 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
Three Panthers rambled the city overnight
जयपुर के जेएलएन मार्ग पर पैंथर - फोटो : amar ujala
राजधानी जयपुर में जंगल से बाहर निकलकर आबादी क्षेत्र में आए पैंथर शाम तक जंगल में नहीं लौटे। ये पैंथर अभी स्मृति वन में ही मौजूद है। वन विभाग ने पैंथर और लोगों की सुरक्षा के लिए रात को आसपास इलाके में विशेष गश्त की व्यवस्था की है। 
विज्ञापन


दिनभर वन विभाग की टीम इन पैंथर को तलाश में जुटी रहीं। वन विभाग के अधिकारी मनफूल विश्नोई ने बताया कि शाम तक पैंथर नजर नहीं आए लेकिन, इनके ताजा पगमार्क मिले है। ऐसे में माना जा रहा है कि ये पैंथर अभी स्मृति वन में ही विचरण कर रहे है। सुरक्षा कारणों से स्मृति वन सोमवार को बन्द रहा। उन्होंने बताया कि रात को ये पैंथर जंगल में जा सकते है। यदि ऐसा नहीं होता है तो मंगलवार को भी स्मृति वन में विजिटर का प्रवेश बन्द रखा जाएगा। 
विज्ञापन


रात को जवाहरलाल नेहरू मार्ग, झालाना कच्ची बस्ती, रॉयल्टी मार्ग, परिवहन मार्ग आदि इलाकों में पुलिस एवं वन विभाग की टीम गश्त करेगी। स्मृति वन से झालाना तक इनके आवाजाही के संभावित मार्ग पर रात में आमजन की आवाजाही बन्द रखने का भी निर्णय किया है। माना जा रहा है कि आवाजाही बन्द होने के बाद ये सुरक्षित ढंग से जंगल में लौट जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीती रात शहर की व्यस्ततम सड़क जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर ओटीएस के पास तीन बघेरे सड़क पार करते नजर आए थे। इसके बाद ये पैंथर जलधारा से कुलिश स्मृति वन में जाकर ओझल हो गए। प्रत्यशदर्शियों की सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम ने इनकी खोज की लेकिन, शाम तक नजर नहीं आए। 


वन विभाग का कहना है कि मादा पैंथर के साथ दो शावक कुलिश वन में मौजूद हैं। बीते कुछ सालों में जयपुर के आस-पास पैंथरों की संख्या बढ़ी है। पैंथर जयपुर के मालवीय नगर, झालाना संस्थानिक क्षेत्र, राजस्थान विश्वविद्यालय के कॉमर्स कॉलेज परिसर, खोले के हनुमानजी मंदिर परिसर में आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed