फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   three man dead in road accident in lake city udaipur

पार्टी का जश्न कहां हुआ मातम में तब्दील, तीन की मौत

Fri, 27 Oct 2017 10:17 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 27 Oct 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
three man dead in road accident in lake city udaipur
फाइल फोटो।
बेकाबू रफ्तार से बाइक दौड़ाते युवा अक्सर हादसों को न्यौता देते है। ऐसा ही कुछ बीती देर रात उदयपुर में हुआ। जहां एक बाइक पर सवार चार युवकों में से तीन की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल देर रात करीब दो बजे मूवी देखकर लौट रहे ये युवा बेकाबू रफ्तार से बाइक दौड़ा रहे थे। इसी बीच एक अहमदाबाद जा रही निजी ट्रैवल्स कंपनी की बस की चपेट में इनकी बाइक आ गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दो युवकों की मौत मौके पर ही गई। जबकि एक युवक ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़  दिया। 
विज्ञापन

लापरवाही पड़ी भारी

three man dead in road accident in lake city udaipur
फाइल फोटो।
पुलिस ने बताया कि घटना उदयपुर के कुम्हारों की भट्टा क्षेत्र की है। जबकि सभी युवक खैरवाड़ा के रहने वाले थे। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है युवक बाइक को तेज गति से चला रहे थे। उन्होंने बताया कि दो बाइक पर  कुल सात युवक थे। जिसमें एक बाइक जो बस की चपेट में आयी है उस पर चार युवक थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन तब तक पार्टी का जश्न मौत में तब्दील हो चुका था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed