फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Three doctors suspended and six apo in baswara, rajasthan

सरकारी अस्पताल में बच्चों की मौत, तीन डॉक्टर निलंबित व छह एपीओ

Mon, 04 Sep 2017 07:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 04 Sep 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
Three doctors suspended and six apo in baswara, rajasthan
डाक्टर - फोटो : Demo pic
बांसवाड़ा जिले के महात्मा गांधी अस्पताल में नवजात शिशुओं की हुई मृत्यु के मामले में सरकार आज गंभीर नजर आई।  जांच रिपोर्ट आने के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने पीएमओ समेत 3 डॉक्टर्स को  निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा 6 डॉक्टर्स को एपीओ कर दिया। मामले की जांच निदेशक आरसीएच से करवाई गई थी। इसके अलावा 3 डॉक्टर्स और 4 नर्सिंगकर्मियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार चिकित्सामंत्री सराफ एवं प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग वीनू गुप्ता ने सोमवार को बांसवाड़ा जिला अस्पताल की स्थिति के बारे में प्राप्त रिपोर्ट की विस्तार से समीक्षा की। 
विज्ञापन


इस रिपोर्ट के आधार पर पीएमओ डाॅक्टर वीके जैन, प्रमुख विशेषज्ञ गायनी डाॅक्टर पीसी यादव एवं ब्लाॅक पीएमओ डाॅक्टर जितेन्द्र बंजारा को निलम्बित किया गया है। इसके अलावा बांसवाड़ा में पदस्थापित 6 चिकित्सकों को आरसीएचओ डाॅक्टर मनीषा चौधरी, प्रमुख विशेषज्ञ, गायनी डाॅक्टर दिव्या पाठक, डाॅक्टर ओपी उपाध्याय, डाॅक्टर जयश्री जैन एवं कनिष्ठ विषेषज्ञ गायनी डाॅक्टर शालिनी नानावाटी को एपीओ किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन पर भी हुई कार्रवाई, अब इन पर जताया भरोसा

Three doctors suspended and six apo in baswara, rajasthan
doctors day - फोटो : Demo pic
आदेश के मुताबिक 3 चिकित्सकों डाॅक्टर पुष्पा कुमारी चरपोटा व डाॅक्टर प्रीतेश जैन व डॉक्टर एमके जैन के विरूद्ध सीसीए नियम 17 में कार्यवाही प्रारम्भ की गयी है। साथ ही बांसवाड़ा में पदस्थापित चिकित्साकर्मी सुन्दरी वैष्णव, इन्दिरा माईडा व सुकली गरासिया व सुन्नी एमटी को निलम्बित कर 17 सीसीए की कार्यवाही की गयी है। 

चिकित्सा मंत्री सराफ ने बताया कि कनिष्ठ विशेषज्ञ गायनी डाॅक्टर दिप्ती चित्रा, एसएमओ शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅक्टर अमित श्रीवास्तव, जेएस गायनी डाॅक्टर बनवारी लाल मीना, एसएस गायनी डाॅक्टर सत्यनारायण चौबीसा, विशेषज्ञ सर्जरी डाॅक्टर एमपी शर्मा एवं एसएमओ डॉक्टर ओपी कुलदीप को कार्य व्यवस्था के तहत बांसवाड़ा जिला अस्पताल में पदस्थापित किया गया है। इनके अतिरिक्त चिकित्साकर्मी जया आहरी, कीर्ति पठान, दिप्ती सिंह एवं कमला डामोर जो कि कुशल प्रसव सहायक है, इनको जिला अस्पताल के लेबर रूम में पदस्थापित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed