फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   three dead in a incident happen in bengu town in chittorgarh

बेगूं में हुए दर्दनाक हादसे में दो बच्चों सहित तीन की मौत

Wed, 31 May 2017 10:51 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 31 May 2017 10:51 AM IST
विज्ञापन
three dead in a incident happen in bengu town in chittorgarh
फाइल फोटो।
उदयपुर सम्भाग के चित्तौडगढ़ जिले के जूनी बेगूं कस्बे में बुधवार सुबह एक मकान ढ़ह गया। इस दुर्घटना में तीन लोगों की दबकर मौत हो गई। लोगों का कहना है कि पड़ोस में एक प्लाॅट पर मकानी की नींव खोदी जा रही थी। इससे फैयाज उर्फ फौजी के मकान की नींव कमजोर हो गई और दीवार ढह गई। अलसुबह हुए इस हादसे में फौजी परिवार के पांच लोग दब गए। इनमें से तीन की मौत हो गई, जबकि जबकि दो गम्भीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इस घटना में फैयाज उर्फ फौजी के परिवार से 26 वर्षीय नैना पुत्री खाजू हुसैन, 8 माह के सरान पुत्र शेकुन, 7 वर्षीय अलसिफा पुत्री वसीम की मौत हुई है। इसमें मकान मालिक फैयाज के पुत्र आदिल सहित दो को गंभीर घायल होने पर चित्तौड़ रेफर किया है। बताया गया है की ये लोग मजदूरी का काम करते हैं। सुबह परिवार के वरिष्ठ सदस्य रोजे होने के कारण सहरी करने के बाद बाहर घूमने गए थे। घर में बच्चे व अन्य गहरी नींद में थे, तब अचानक ये हादसा हुआ। अब पीड़ितों ने मुआवजे को लेकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि घटना की सूचना देने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। परिजनों का कहना था नींव खुदाई के कार्य के लिए अनुमति भी नहीं थी। फिर भी यह कार्य चल रहा था। जिसके लिए पूरी तरह से प्रशासन जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed