फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   three children drown in a village situated in nagaur

तालाब में तैरता खिलौना बना तीन बच्चों की मौत का कारण

Fri, 28 Jul 2017 08:52 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 28 Jul 2017 08:52 AM IST
विज्ञापन
three children drown in a village situated in nagaur
फाइल फोटो।

थोड़ी सी लापरवाही से आपकी जान पर बन सकती है। ऐसा ही कुछ हुआ तीन मासूम भाई-बहिन के साथ। घटना राजस्थान के नागौर जिले के रामसर गांव की है।

विज्ञापन




बृहस्पतिवार को यहां के तीन मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। दरअसल रामसर निवासी आनंद के दो बेटे रामकिशोर व सुरेन्द्र व उसकी बेटी खुशी घर के पास ही बने तालाब के नजदीक खेल रहे थे।
विज्ञापन



तभी उनकी नजर तालाब में पड़े एक खिलौने पर पड़ी। उसे निकालने के प्रयास में तीनों डूब गए। 

गांव में पसरा सन्नाटा

three children drown in a village situated in nagaur
फाइल फोटो।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब के पास पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को निकाला गया।


लेकिन पानी में डूबने के कारण उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। तीनों के शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौं​प दिया गया है।


जानकारी के अनुसार तीनों बच्चों की औसत उम्र दस वर्ष है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed