फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   three children death due to drowning

तीन मासूम भाइयों की नहाते समय ऐसे आई मौत

Sun, 03 Sep 2017 04:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 03 Sep 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
three children death due to drowning
यहां आज पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। किसी ने घर में चूल्हा नहीं जलाया और हर कोई बस एक ही बात कर रहा है कि मौत बताकर नहीं आती।
विज्ञापन


दरअसल, ये दर्दनाक मंजर है राजस्थान के बीकानेर में स्थित पांचू थाना क्षेत्र का। यहां के नाथूसर गांव में एक ही परिवार के तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, खैराजनाथ का नाथूसर रोही में खेत है। यहां खेत पर ही पानी की डिग्गी बनी हुई है। छुट्टी का दिन होने के कारण आज उसके तीनों बच्चे बारह साल का श्यामलाल, दस साल का सुंदरलाल और सात साल का सतुनाथ खेत पर ही थे। इसी दौरान वे तीनों नहाने के लिए पानी की डिग्गी में उतर गए।


यहां ज्यादा गहराई वाले पानी में जाने के कारण एक भाई को फंसता देख दूसरा उसकी मदद करने लगा और ऐसे ही तीसरा भी पानी में चला गया। ऐसे में तीनों मासूम पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed