फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Three children burnt alive at Pindwara, Sirohi

झोपड़े में आग, तीन मासूम जिन्दा जल गए

Sat, 15 Apr 2017 06:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 15 Apr 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
Three children burnt alive at Pindwara, Sirohi
आग के बाद मौका मुआयना करते लोग - फोटो : amar ujala
सिरोही के पिंडवाड़ा में शनिवार को सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक झोपड़े में आग लग गई और इसमें खेल रहे तीन मासूम इसमें जिन्दा जल गए।
विज्ञापन


यह हादसा स्वरूपगंज थाना इलाके में हुआ। यहां फूलाबाई खेड़े गांव के एक झोपड़े में चार बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान यहां आग लग गई। इसमें तीन बच्चों दो वर्षीय चीकू पुत्री मोहन लाल गमेती, तीन वर्षीय राजू पुत्र जीवाराम गमेती, छह वर्षीय कीका पुत्र जीवाराम गमेती जिन्दा जल गए। जबकि एक बच्चे पांच वर्षीय शेतु पुत्र जीवाराम को ग्रामीणों ने मशक्कत कर बचा लिया। बच्चे को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। तीनो मृतकों का चिकित्सकों ने मौके पर ही पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौप दिए।


सूचना के बाद विधायक समाराम गरासिया, पुलिस उप अधीक्षक विजयपाल सिंह, एसडीएम पर्वत सिंह चुंडावत सहित अन्य अधिकारी मुआयना करने पहुंचे। अभी यह पता नहीं लगा है कि झोपड़े में आग कैसे लगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आग में झोपड़े में रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed