{"_id":"5948d0644f1c1bc6248b4b18","slug":"thousands-of-catfish-removed-from-gadisar-lake","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों कैटफिश गडीसर सरोवर से हटाईं, अब होगा 'शुद्धिकरण'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों कैटफिश गडीसर सरोवर से हटाईं, अब होगा 'शुद्धिकरण'
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:43 PM IST
विज्ञापन
सरोवर से मछलियों को हटाते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसलमेर के ऐतिहासिक गडीसर सरोवर को कैटफिश से छुटकारा मिल गया है। पिछले कुछ समय में सरोवर में कैट फिश बहुतायात में हो गई थीं। इसे लेकर यहां आने वाले श्रद्धालु परेशान थे। श्रद्धालुओं की परेशानी स्थानीय प्रशासन तक भी दर्ज करवाई गई। अब जाकर सरोवर में कैटफिश को पूरी तरह से हटा दिया गया। अब सरोवर के विकास की और भी योजनाएं बनाई जा रही हैं।
जानकारी के मुताबिक गडीसर सरोवर की शुद्धता को प्रभावित कर रही कैट फिश से हटा दिया गया है। जैसलमेर नगरपरिषद ने कैट फिश से सरोवर को मुक्त करवाने के कार्य को पूरा करवा दिया है। तालाब की सफाई के लिए किए गए कार्य को देखकर देखकर सरोवर प्रेमी बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
गड़ीसर की शुद्धता को प्रभावित कर रही कैट फिश से तालाब को साफ करवाने की मांग लम्बे समय से चल रही थी, वहीं अब कार्य संपन्न होने से सरोवर प्रेमियों में खुशी की लहर है। दरअसल पिछले समय से लोगों का कहना था कि पवित्र सरोवर को कैटफिश ने गंदा कर दिया था। हजारों की संख्या में केट फिश सरोवर में मौजूद है।
विज्ञापन
नगर परिषद ने हाल ही में दिल्ली के एक ठेकेदार को केट फिश निकालने का काम दिया है। सरोवर से सारी मछलियां निकालने के बाद सरोवर को स्वच्छ बनाने के लिए और भी कई कार्य किए जाने की योजना है। एक बार फिर गड़ीसर सरोवर पवित्र सरोवर बन जाएगा।