फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Thousands of catfish removed from Gadisar lake

हजारों कैटफिश गडीसर सरोवर से हटाईं, अब होगा 'शुद्धिकरण'

Tue, 20 Jun 2017 01:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 20 Jun 2017 01:43 PM IST
विज्ञापन
Thousands of catfish removed from Gadisar lake
सरोवर से मछलियों को हटाते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
जैसलमेर के ऐतिहासिक गडीसर सरोवर को कैटफिश से छुटकारा मिल गया है। पिछले कुछ समय में सरोवर में कैट फिश बहुतायात में हो गई थीं। इसे लेकर यहां आने वाले श्रद्धालु परेशान थे। श्रद्धालुओं की परेशानी स्थानीय प्रशासन तक भी दर्ज करवाई गई। अब जाकर सरोवर में कैटफिश को पूरी तरह से हटा दिया गया। अब सरोवर के विकास की और भी योजनाएं बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गडीसर सरोवर की शुद्धता को प्रभावित कर रही कैट फिश से हटा दिया गया है। जैसलमेर नगरपरिषद ने कैट फिश से सरोवर को मुक्त करवाने के कार्य को पूरा करवा दिया है। तालाब की सफाई के लिए किए गए कार्य को देखकर देखकर सरोवर प्रेमी बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


गड़ीसर की शुद्धता को प्रभावित कर रही कैट फिश से तालाब को साफ करवाने की मांग लम्बे समय से चल रही थी, वहीं अब कार्य संपन्न होने से सरोवर प्रेमियों में खुशी की लहर है। दरअसल पिछले समय से लोगों का कहना था कि पवित्र सरोवर को कैटफिश ने गंदा कर दिया था। हजारों की संख्या में केट फिश सरोवर में मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद ने हाल ही में दिल्ली के एक ठेकेदार को केट फिश निकालने का काम दिया है। सरोवर से सारी मछलियां निकालने के बाद सरोवर को स्वच्छ बनाने के लिए और भी कई कार्य किए जाने की योजना है। एक बार फिर गड़ीसर सरोवर पवित्र सरोवर बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed