{"_id":"5a76f44e4f1c1b2d068b48c4","slug":"thousand-senior-citizens-went-to-tirupati-balaji-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 की उम्र पार कर चुके एक हजार बुजुर्ग करेंगे तिरुपति बालाजी के दर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 की उम्र पार कर चुके एक हजार बुजुर्ग करेंगे तिरुपति बालाजी के दर्शन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 04 Feb 2018 05:58 PM IST
विज्ञापन
यात्रा पर रवाना होते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पं.दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत एक हजार वरिष्ठ नागरिक तिरुपति बालाजी के दर्शन करेंगे।
वरिष्ठ नागरिकों को यह जत्था आज जयपुर के दुर्गापुरा स्थित रेलवे स्टेशन से तीर्थ यात्रा पर रवाना हुआ। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के समन्वयक सुरेश पाटोदिया ने बताया कि सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत साठ वर्ष से अधिक आयु वर्ग के यात्रियों को सरकार निःशुल्क यात्रा कराती है। इस यात्रा में यात्रियों को खाने पीने सहित अन्य सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं।
उन्होंने बताया कि यह सरकार की ग्यारहवीं तीर्थ यात्रा है और इसमें एक हजार वरिष्ठ जन यात्रा करेंगे। उन्होंने बताया कि इस यात्रा कार्यक्रम के तहत अब तक दस हजार वरिष्ठ जन रेल से तथा दो हजार हवाई जहाज से यात्रा कर चुके हैं। इस जत्थे में अजमेर, नागौर, भीलवाड़ा, टोंक दौसा, व जयपुर जिले के नागरिक शामिल है।