{"_id":"593bde3c4f1c1b496d8b4577","slug":"this-girl-came-to-india-from-england-to-marry","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार की खातिर इंग्लैण्ड से इंडिया आई ये युवती और बंधी सात जन्मों के बंधन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार की खातिर इंग्लैण्ड से इंडिया आई ये युवती और बंधी सात जन्मों के बंधन में
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 10 Jun 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
अनीश और बीअर्टिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं कि जोड़ियां भगवान के यहां से बनकर आती हैं...यहां तो केवल उन्हें निभाया जाता है। ये बात एक बार फिर जोधुपर में सच साबित हो गई। यहां कुछ दिन पहले ही इंग्लैण्ड की रहने वाली युवती ने वाराणसी निवासी युवक से सात फेरों के बंधन में बंधकर दांपत्य जीवन में कदम रखा।
दरअसल, पांच साल पहले इंग्लैण्ड से इंडिया घूमने आई युवती बीअर्टिस रूबी केर वाराणसी पहुंची। यहां वह जिस गेस्ट हाउस में रुकी थी वहीं पास में डेयरी फार्म चलाने वाले युवक अनीश यादव से उसकी मुलाकात हुई। बातों-बातों में इनकी पहचान दोस्ती में बदल गई और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में। इसके बाद बीअर्टिस हर पांच-छह महीने में अनीश से मिलने के लिए इंडिया आने लगी। इसी दौरान दोनों ने दांपत्य जीवन में कदम रखने के बारे में निर्णय लिया। अपने परिजनों की अनुमति लेने के बाद दोनों ने राजस्थान के जोधपुर में आर्य समाज के अनुसार शादी करने की ठानी।
अभी कुछ दिन पहले ही लन्दन की रहने वाली 21 वर्षीय बीअर्टिस रूबी केर ने गंगामहल वाराणसी निवासी 25 वर्षीय अनीश यादव जोधपुर पहुंचे। यहां दोनों ने अपनी उम्र और पहचान सम्बंधी दस्तावेज पेश कर उम्मेद चौक गोलनाडी क्षेत्र स्थित आर्य समाज फोर्ट में विवाह के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों आर्य समाज में हिंदु रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। अब वैवाहिक बंधन में बंधने के बाद दोनों यूरोप में जाकर बसने की तैयारी कर रहे हैं।