फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   This daughter reached with a message to save daughter on a bike

केन्द्रीय मंत्री की बेटी समझकर BJP वाले पहुंचे स्वागत करने, फिर हुआ ये खुलासा

Mon, 09 Oct 2017 04:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 09 Oct 2017 04:01 PM IST
विज्ञापन
This daughter reached with a message to save daughter on a bike
मोक्षा जेटली
एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां जब एक बेटी बाइक पर सवार होकर पहुंची तो ये अफवाह फैल गई कि वह केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली की बेटी है। ये सुनते ही काफी संख्या में लोग उसका स्वागत करने पहुंच गए।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के डूंगरपुर जिले में आने वाले बिछीवाड़ा से जुड़ा है। दरअसल यहां होशियारपुर से बाइक पर सवार होकर मोक्षा जेटली बीते दिन पहुंची। करीब 4500 किलोमीटर की दूरी तय कर जब ये बेटी यहां पहुंची तो उनके नाम के आगे जेटली जुड़ा होने पर लोगों ने समझा कि वह केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली की बेटी है। जब ये अफवाह आसपास के इलाके में फैली तो भाजपा से जुड़े काफी लोग मोक्षा का स्वागत करने के लिए रतनपुर बॉर्डर पर पहुंच गए। हालांकि, मोक्षा ने इस बात को पूरी तरह से खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि वह केवल बेटी बचाने और बेटी पढ़ाने की मुहिम को लेकर बुलेट पर भारत भ्रमण के लिए निकली हैं। 
विज्ञापन

ये है मकसद इस यात्रा का

This daughter reached with a message to save daughter on a bike
डेमो इमेज
मोक्षा जेटली ने बताया कि उनकी यह बुलेट पर यात्रा लेह लद्दाख से शुरू हुई जो कन्याकुमारी पहुंचकर पूरी होगी। मोक्षा ने बताया कि आज के समाज में महिलाओं के प्रति पुरुष प्रधान समाज की सोच है कि महिलाएं कमजोर होती हैं। उनकी इसी सोच को बदलने का मकसद लिए वे बाइक पर निकली हैं। उनका उद्देश्य है कि देश की हर बेटी पढ़े और देश—परिवार का नाम रोशन करे। उनका कहना था कि राजनीति से उनकी मुहिम का कोई सरोकार नहीं है और ना ही वे किसी पार्टी की सोच से इत्तफाक रखती हैं। मोक्षा के खुद की एक बेटी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed