{"_id":"5a6045ea4f1c1b7d268b5169","slug":"this-bank-situated-on-the-pakistan-border-is-imprisoned-in-locker-for-twenty-days-know-why","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीस दिन से ताले में कैद है पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित यह बैंक, ये है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस दिन से ताले में कैद है पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित यह बैंक, ये है मामला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
बैंक शाखा के बाहर विरोध जताते लोग
- फोटो : amar ujala
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटे जैसलमेर जिले के नहरी क्षेत्र में मोहनगढ़ स्थित एसबीआई बैंक की शाखा पिछले 20 दिनों से ताले में कैद है। ऐसे में यहां उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बैंक शाखा बंद होने से गुस्साए उपभोक्ताओं ने आज सड़कों पर उतर विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बैंक के समक्ष नारेबाजी कर जिला कलक्टर से बैंक शाखा को जल्द खुलवाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि मोहनगढ़ एसबीआई शाखा प्रबंधक के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद पिछले 20 दिनों से यहां बैंक शाखा पर ताला लगा हुआ है। जबकि मारपीट करने वाले मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। इसके बावजूद मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा। बैंक की शाखा नहीं खुलने से क्षेत्र के ग्रामीणों को 70 किलोमीटर दूर जाकर बैंकिग कार्य करवाना पड़ रहा है।

Trending Videos
दोनों पक्षों की ओर से दर्ज हुए थे मामले
बैंक के बाहर एकत्र हुए लोग
- फोटो : amar ujala
बैंक के बंद होने से क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों, सरकारी कर्मचारियों, पेंशनधारकों के अलावा अन्य उपभोक्ताओं को भी काफी परेशानी हो रही है।
मोहनगढ बैंक शाखा बंद होने से नाचना स्थित एसबीआई शाखा को बैंकिंग कार्य के लिए अधिकृत किया गया, लेकिन नाचना शाखा मोहनगढ़ कस्बे से 70 किलोमीटर दूर स्थित है। गौरतलब है कि बैंक मैनेजर व अन्य कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट के बाद मोहनगढ़ पुलिस थाने में दोनों पक्षों की ओर से मामले दर्ज करवाए गए थे।