फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   this actor shared heartbreaking image of a tiger of ranthambore

बॉलीवुड के इस एक्टर ने टाइगर की ली ऐसी तस्वीर और किया CM को टैग

Mon, 23 Oct 2017 03:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 23 Oct 2017 03:36 PM IST
विज्ञापन
this actor shared heartbreaking image of a tiger of ranthambore
जबड़ों में प्लास्टिक की बोतल दबाए बाघ
बॉलीवुड फिल्मों में लीक से हटकर किरदार निभाने वाले एक एक्टर ने रणथंभौर नेशनल पार्क के एक टाइगर की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसे राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे को भी टैग किया है। 
विज्ञापन


वर्सेटाइल एक्टर एक्टर रणदीप हूडा का दावा है कि यह तस्वीर प्रसिद्ध रणथंभौर नेशनल  पार्क की है। उनकी यह तस्वीर यहां की अव्यवस्थाओं और ट्यूरिस्ट के गैर जिम्मेदरान रवैये को बताने के लिए काफी है। 
विज्ञापन


हूडा ने अपने सोशल मीडिया अकांउट ट्विटर और इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें एक टाइगर अपने मुंह में प्लास्टिक की बोतल को लिए घूम रहा है। जबकि नेशनल पार्क के नियमों के अनुसार, जंगल में इस तरह की वस्तुएं डालना प्रतिबंधित है और इस तरह का अपराध करते पाए जाने पर भारी जुर्माने और सजा का प्रावधान है। इसके बाद भी बाघ तक ये बोतल पहुंचना वाकई गंभीर है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

हुडा ने दिया ये मैसेज

this actor shared heartbreaking image of a tiger of ranthambore
एक्टर रणदीप हूडा का ट्विट
रणदीप हूडा ने इस फोटो के साथ मैसेज भी लिखा है। उन्होंने लिखा है कि 'यह बाघ अपना घर साफ कर रहा है,लेकिन इसका घर हमने गंदा किया है।' उन्होंने ये संदेश राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे को भी टैग किया है। 

रणथंभौर नेशनल पार्क में 60 से अधिक बाघ मौजूद हैं और मानसून काल में 3 महीने तक बंद रखने के बाद इसे 2 अक्टूबर को दोबारा खोला गया है। इस महीने में छुट्टियों के कारण यहां सैलानी भी बहुत आ रहे है। एक्टर रणदीप हूडा एक सफल एक्टर होने के साथ वन्यजीवप्रेमी भी है जिनके पास 50 से ज्यादा घोड़े हैं। उन्होनें 9 बीमार घोड़ों को गोद लिया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed