फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   this 15 year old student developed a facebook messenger in built software for students

गांव के छोरे का कमाल, फेसबुक पर ये खास सॉफ्टवेयर करेगा पढ़ने में मदद

Thu, 27 Jul 2017 10:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 27 Jul 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
this 15 year old student developed a facebook messenger in built software for students
नितेश यादव - फोटो : amar ujala
ये क्या दिनभर फेसबुक या सोशल सोइट्स पर लगे रहते हो, चलो पढ़ाई करो। आज के दौर में अमूमन अपने पेरेंट्स से बच्चों को यही सुनने को मिलता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। बारहवीं क्लास में पढ़ने वाले स्टूडेंट ने ऐसा सॉफ्टवेयर बनाया है जो फेसबुक पर ही आपको पढ़ाई करने में मदद करेगा।
विज्ञापन


ये स्टूडेंट है राजस्थान के अलवर जिले में कोटकासिम कस्बे के कान्हड़ गांव का रहने वाला नितेश यादव। नितेश ने ऐसा सॉफ्टवेयर बनाया है जिसकी मदद से फेसबुक पर सर्फिंग के दौरान आप अपनी पढ़ाई भी कर सकते हैं। इस सॉफ्टवेयर को 'Exam Mitra' नाम दिया गया है जो कि एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर है। इस सॉफ्टवेयर को फेसबुक मैसेंजर के अंदर ही इन-बिल्ट किया गया है। फेसबुक यूजर्स 'मैसेंजर' पर 'Exam Mitra' सर्च करके इसके जरिये अपनी पढ़ाई कर सकते हैं।
विज्ञापन


नितेश के पिता और दादा भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कुछ अलग करने की चाह उसे ऐसा सॉफ्टवेयर बनाने के लिए हमेशा प्रेरित करती रही। इसी का नतीजा है कि इससे पहले नितेश कई एप बना चुके हैं। हालांकि, नितेश को 'Exam Mitra'से बड़ी पहचान मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री दे चुके हैं बधाई

this 15 year old student developed a facebook messenger in built software for students
ट्विट - फोटो : amar ujala
अलवर के ही इमरान से प्रेरित होकर नितेश ने कुछ नया करने की ठानी। पेशे से शिक्षक इमरान को पूरी दुनिया में पहचान तब मिली थी जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उसका नाम लं​दन में दिए अपने भाषण में लिया। इमरान 50 से ज्यादा उपयोगी वेबसाइट्स बनाकर सुर्खियों में आए थे।

इसके बाद से ही वह करीब तीन साल पहले अपने लक्ष्य को पूरा करने में जुट गया। नितेश ने किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए 'किसान गुरु' नाम से एप बनाया। इसमें कौनसी फसल कब बोनी है इसके सहित कई अन्य खेती से संबंधित जानकारी है।

नितेश के इन एप्स की जानकारी मिलने पर टविटर के जरिये राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद तक से बधाइयां मिल चुकी है। 

क्या है 'Exam Mitra'और कैसे करता है काम

this 15 year old student developed a facebook messenger in built software for students
डेमो इमेज
'Exam Mitra' एक तरह का आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सॉफ्टवेयर है, जो अपने आप सवालों का जवाब देने की क्षमता रखता है। इसमें अलग—अलग विषयों के कैटेगराइ​ज्ड सवाल है जिनके जवाब भी शामिल है। इसमें किसी भी विषय के अध्ययन के लिए आॅप्शंस की सुविधा भी दी गई है।

यदि कोई यूजर किसी विषय का चयन करता है और उससे संबंधित प्रश्नों का जवाब पूछता है तो 'Exam Mitra' उत्तर की पूरी व्याख्या भी करता है जिससे यूजर को सवाल के बारे में पूरी जानकारी मिलती है।

Exam Mitra के जरिये कोई भी गणित, फिजिक्स, केमिस्ट्री, भूगोल, सामान्य ज्ञान, साहित्य, फेमस पर्सनैलिटिज जैसी 10 कैटेगरीज के बारे में अध्ययन कर सकते हैं। 'Exam Mitra'का उपयोग करने के लिए यूजर को सबसे पहले फेसबुक मैसेंजर या डेस्कटॉप पर इसे सर्च करना होगा। जिसके बाद मैसेज बॉक्स में आपके हर सवाल का जवाब आपको आसानी से मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed