{"_id":"595c95204f1c1bae028b4a5c","slug":"thieves-exterminate-atm-machine-from-bank-in-barmer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"न कैमरे, न सुरक्षा गार्ड, चोर उखाड़ ले गए एटीएम मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न कैमरे, न सुरक्षा गार्ड, चोर उखाड़ ले गए एटीएम मशीन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:40 PM IST
विज्ञापन
पूरा का पूरा एटीएम ही उखाड़ ले गए चोर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर एटीएम तोड़ कर चोरी करने के मामले सुनने व पढ़ने को मिलते हैं, फिर भी बैंक अपने एटीएम की सुरक्षा को लेकर कई बार लापरवाही बरत लेते हैं। एेसी ही एक लापरवाही बैंक को भारी पड़ी जब चोर पूरी एटीएम मशीन को ही उखाड़कर ले गए। जहां एटीएम मशीन थी, वहां न तो कैमरे थे और न ही सुरक्षा गार्ड।
राजस्थान के बाड़मेर जिले में चोरों द्वारा पूरी की पूरी एटीएम मशीन को उखाड़ ले जाने का मामला सामने आया है। घटना जिले के शिव थाना क्षेत्र के उन्डू गांव की है। गांव में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में रखे 12 लाख, 42 हजार, 600 रुपए समेत चोर पूरी एटीएम मशीन ही उखाड़ ले गए।
बाड़मेर के वृताधिकारी ओमप्रकाश उज्जवल ने बताया कि शिव थाना क्षेत्र में स्थित उंडू गांव में चोर बीती रात अपने साथ एटीएम ही उखाड़ ले गए। वहीं बीते सोमवार को ही एटीएम को बैंक द्वारा नोटों से रिफिल किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार इस मामले में बैंक की लापरवाही इसमें पूरी तरीके से साबित हो रही है, क्योंकि यहां पर एटीएम में सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगाया गया और न ही गार्ड को एटीएम की सुरक्षा के लिए नियुक्त किया गया। थोड़े समय पहले ही एटीएम को बैंक परिसर से बाहर की तरफ लगाया गया है।

बैंकों ने नहीं माना एसपी के इस पत्र को और हो गया ये...
एटीएम में बैंक ने नहीं लगवाया सीसीटीवी कैमरा
- फोटो : amar ujala
पुलिस के अधिकारी ओमप्रकाश उज्जवल बताते हैं कि उन्होंने बैंक के अधिकारियों से बातचीत कर इस प्रकरण पर पड़ताल शुरू कर दी है। कई टीमों का गठन भी किया गया है जो अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
तत्कालीन बाड़मेर एसपी राहुल बारहठ ने सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों को पहले भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने एटीएम में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करें। उन्होंने थानाधिकारियों को भी निर्देशित किया था कि क्षेत्र के बैंक प्रबंधकों से पत्राचार कर एटीएम की सुरक्षा के इंतजाम करने को कहें।
उन्होंने पत्र में लिखा था कि एटीएम में लगे सीसीटीवी हमेशा चालू हालत में होने चाहिए। समय-समय पर एटीएम की सुरक्षा को लेकर बैंक प्रबंधकों के साथ मीटिंग करने की भी योजना बनी थी।
जानकारी के अनुसार अधिकांश बैंकों ने एटीएम का संचालन प्राइवेट एजेंसियों को सौंप रखा है। एजेंसी के माध्यम से ही एटीएम में रकम भी पड़ती है। एटीएम में डाली जाने वाली रकम का बीमा होता है।
इस वजह से एटीएम के लूट होने या चोरी होने पर बैंक को नुकसान नहीं होता। बताया जाता है कि इसी वजह से अधिकांश बैंक एटीएम की सुरक्षा को लेकर लापरवाह रवैया अपनाते हैं। इतना ही नहीं बैंक खर्चा बचाने के लिए भी एटीएम पर अपना गार्ड तैनात नहीं करते।