फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   These messages will come to the students in government schools

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के घर आएगा ये मैसेज

Mon, 01 May 2017 02:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 01 May 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
These messages will come to the students in government schools
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को अब मैसेज भेजा जाएगा। इसमें उन्हें स्कूल में आकर अपने बच्चों की पढ़ाई के बारे में चर्चा करने के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल अभी तक आपने निजी स्कूलों में पैरेंट्स टीचर मीटिंग होते हुए देखी होगी, लेकिन जल्द ही ये मीटिंग सरकारी स्कूलों में भी दिखेगी। यहां इसका नाम भले ही पैरेंट्स टीचर मीटिंग जैसा अंग्रेजी में ना हो फिर भी आपसे चर्चा स्कूल के अध्यापक ही करेंगे। सभी मोबाइल फोन रखने वाले अभिभावकों के फोन पर सरकारी स्कूल के प्रधान की ओर से मैसेज भेजा जाएगा, जिसमें लिखा होगा कि पधारें और अपने बच्चे की प्रगति को जानें। इस मैसेज का एक उद्देश्य आगामी पांच मई होने वाली बैठक में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी का गठन करना भी है। जानकारी के अनुसार इस बैठक में कमेटी के सभी सदस्यों का आना तो अनिवार्य है साथ ही बच्चों की प्रगति कैसी रही, इसकी जानकारी भी देना है। स्कूली बच्चों के रिजल्ट में किस तरह इम्प्रुवमेंट किया जा सके, इसके बारे में भी बैठक में चर्चा की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि बैठक में बच्चों के अभिभावकों की शिकायत—सुझाव लिए जाएंगे और भामाशाहों के सहयोग से विद्यालय के विकास पर भी मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन


उधर, सरकारी स्कूलों में शुरू होने वाले नए सत्र से बच्चों के लिए नए यूनिफाॅर्म आदेश की पालना के भी आदेश जारी किए गए हैं। अब स्कूलों में नई यूनिफॉर्म के तहत छात्रों के लिए कतथई रंग का पेंट या हाफ पेंट और हल्के भूरे रंग का शर्ट होगा। वहीं, छात्राओं के लिए सलवार या स्कर्ट और चुन्नी कत्थई रंग की और कुर्ता या शर्ट हल्का भूरे रंग का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed