{"_id":"59b7f6a94f1c1be97f8b651a","slug":"these-horrible-scenes-shows-conditions-of-government-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे बड़े अस्पताल के ऐसे हाल,मरीजों को दिखाने के लिए गोद में उठाकर ले जाते हैं परिजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे बड़े अस्पताल के ऐसे हाल,मरीजों को दिखाने के लिए गोद में उठाकर ले जाते हैं परिजन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 12 Sep 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
एक मरीज को गोद में उठाकर ले जाता परिजन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाएं वैसे तो भगवान भरोसे ही रहती है लेकिन जिनके भरोसे मरीज यहां आते है उन तक पहुंचने के लिए मरीजों को गोद में बैठकर आना पड़ रहा है। ऐसा ही नजारा इन दिनों अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में देखने को मिल रही है जहां व्यवस्थाएं बद से बदतर होती जा रही है। आपातकालीन विभाग में आने वाले लोग अपने परिजनों को स्वयं ही उठाकर ले जा रहे हैं, यहां पर ट्राॅलीमैन तक मौजूद नहीं रहते, इससे मरीजों को और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
संभाग के सबसे बड़े जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में आने वाले रोगियों को इलाज लेने में भी खासा परेशान होना पड़ रहा है। बता दें कि अस्पताल प्रशासन ने तीन ट्राॅलीमैन की डयूटी आपातकालीन विभाग के बाहर लगा रखी है लेकिन एक भी ट्राॅलीमैन यहां नजर नहीं आता।
आपातकालीन परिस्थिति में आने वाले लोगों को स्वयं ही गोद में उठाकर या ट्राॅली खींचकर ले जाना पड़ता है। इस संबंध में जब जानकारी जुटाई गई तो सामने आया कि स्वयं अस्पताल अधीक्षक डाॅ.विनय कुमार मल्होत्रा ही इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके चलते यहां पोपाबाई का राज चल रहा है।