फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   These couple came from Italy to visit Ramdevra

रामदेवरा के दर्शनों के लिए इटली से आए ये लोग

Thu, 27 Jul 2017 03:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 27 Jul 2017 03:57 PM IST
विज्ञापन
These couple came from Italy to visit Ramdevra
रामदेवरा पहुंचा इटली का परिवार - फोटो : amar ujala
कहते हैं कि भक्त और भगवान का रिश्ता ऐसा होता है कि फिर दूरियां कोई मायने नहीं रखती। प्रभु की मूरत के दर्शनों के लिए भक्त सात समंदर पार से खिंचे चले आते हैं। ऐसे ही भक्ति का उदाहरण है इटली से आए ये दंपती।
विज्ञापन


राजस्थान के जैसलमेर में आस्था का केन्द्र बने रामदेवरा में इन दिनों भक्तों के आने का सिलसिला जारी है। ऐसे ही भक्त हैं इटली के पास्कोली शहर से आए आंद्रे ब्रटोल्दी। ये यहां अपने पूरे परिवार सहित रामदेवरा पहुंचे तथा बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन किए। ब्रटोल्दी ने बताया कि इटली में रहने के बावजूद भारतीय देवी—देवताओं में उनकी आस्था है। इसी के चलते उसने अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन किए। दंपती ने यहां 11 फीट लम्बी ध्वजा, कपड़े का घोड़ा, मिश्री, पतासा और नारियल चढाकर पूजा—अर्चना भी की। उन्होंने प्रभु से परिवार में सुख—समृद्धि रहने की कामना की। अब वे यहां रामदेवरा में इतिहास के संबंध में जानकारी जुटा रहे हैं, ताकि अपने देश के लोगों को भी यहां के बारे में बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed