{"_id":"5947cc334f1c1b2f778b4cc2","slug":"thekedar-arrested-by-acb-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेडीए में करोड़ों के घोटाले मामले में ठेकेदार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेडीए में करोड़ों के घोटाले मामले में ठेकेदार गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 19 Jun 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
आरोपित ठेकेदार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोधपुर विकास प्राधिकरण में करोड़ों के गबन और अनियमितता के मामले में एसीबी ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए एक जने को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित पेशे से ठेकेदार है और निर्माण कार्यों से जुड़ा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, जोधपुर विकास प्राधिकरण में वर्ष 2012-13 में विकास कार्यों में करोड़ों के गबन और अनियमितताओं के मामले की एसीबी जांच कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार को एसीबी ने सड़क निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार भंवरलाल चौधरी को पूछताछ के लिए बुलाया। यहां संतोषजनक जवाब नहीं देने पर एसीबी ने ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया। एसीबी इससे पहले मामले में तत्कालीन एईएन अरुण पुरोहित और जेईएन जगदीश छंगाणी को गिरफ्तार कर चुकी है। गौरतलब है कि मामले में जाजीवाल जाखडा से आखतली गांव तक 3 किलोमीटर रोड को 11 किलोमीटर बताकर एक करोड़ का भुगतान उठाकर ठेकेदार को फायदा पहुंचाया गया था।