{"_id":"59f2f31a4f1c1bd8538b9600","slug":"the-two-sides-of-the-corrupt-coin-are-bjp-and-congress-aap-party-leader-says","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचारी सिक्के के दो पहलू हैं भाजपा और कांग्रेस, आप नेता बोलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचारी सिक्के के दो पहलू हैं भाजपा और कांग्रेस, आप नेता बोलीं
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 27 Oct 2017 02:57 PM IST
विज्ञापन
अलका लांबा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी की दिल्ली से विधायक अल्का लांबा ने कहा है कि भाजपा और कांग्रेस भ्रष्टाचारी सिक्के के दो पहलू हैं।
आप नेता अलका लांबा आज एक दिवसीय दौरे पर जोधपुर में मीडिया से रूबरू हुई। इस दौरान सर्किट हाउस में अलका लांबा ने भाजपा और कांग्रेस को भ्रष्टाचारी सिक्के के दो पहलू बताया। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के दामाद पर कारवाई करने के उनके वादे को याद दिलाया। इसके अलावा उन्होंने अमित शाह के बेटे पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं करने पर सरकार की कथनी और करनी में फर्क बताया।
लांबा ने राजस्थान प्रदेश की वसुंधरा सरकार के जन विरोधी अध्यादेश का जिक्र करते हुए दमनकारी और शोषण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने संगठन के बारे में पूछे सवाल पर कहा कि देश में भाजपा और कांग्रेस के बाद आप पार्टी तीसरी पार्टी है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का देश के हर राज्य में गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि गुजरात चुनाव में भी पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किए हैं। उन्होंने किसी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की संभावना से इनकार किया।