{"_id":"59da2d984f1c1b60678b4abf","slug":"the-third-front-will-be-announced-on-12th-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 नवम्बर को होगी तीसरे मोर्चे की घोषणा, बोला राजस्थान का ये दिग्गज नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 नवम्बर को होगी तीसरे मोर्चे की घोषणा, बोला राजस्थान का ये दिग्गज नेता
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 08 Oct 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
घनश्याम तिवाड़ी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भले ही अभी सालभर हो, लेकिन यहां राजनीतिक सरगर्मियां अभी से शुरू हो गई हैं। राजस्थान के दिग्गज नेता घनश्याम तिवाड़ी ने आज तीसरे मोर्चे की घोषणा होने की खबर को पक्की कर दी।
दीनदयाल वाहिनी के लोक संग्रह अभियान के तहत विधायक घनश्याम तिवाड़ी आज अजमेर प्रवास पर रहे। उन्होंने क्रिश्चयनगंज स्थित ओम पैलेस में घोषणा की कि 12 नवम्बर को वह सीकर में तीसरे मोर्चे का आगाज करेंगे। तिवाड़ी ने कार्यक्रम के बाद मीडिया से कहा कि लोकसंग्रह अभियान का मुख्य सामाजिक समरसता को कायम करना है। वहीं, दूसरा उद्देश्य आमजन को आर्थिक न्याय दिलवाना है और तीसरा उद्देश्य दोनों प्रमुख पार्टियों को आईना दिखाने के लिए तीसरे राजनीतिक मोर्चे का गठन करना है।
उन्होंने कहा कि प्रदेशभर से उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है। तिवाड़ी ने कहा कि प्रदेश की मुख्यमंत्री जातिगत नेताओं से मुलाकात करके सामाजिक समरसता को बिगाड़ रही है जबकि आरक्षण के लिए वह विधानसभा में बिल पारित करवा चुके हैं। इसके बावजूद भी उसे लागू नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों का पत्र लिखा था उसका जवाब भी उन्होंने दिया, लेकिन अब तक इसका जवाब नहीं मिला। ऐसे में आगामी 12 नवम्बर को वह सीकर में तीसरे मोर्चे की घोषणा करेंगे।