फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The teachers who give less examination results will be on action

विद्यार्थियों को मिलेगा ट्रांसपोर्ट वाउचर, लापरवाह शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

Sun, 11 Jun 2017 07:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 11 Jun 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
The teachers who give less examination results will be on action
वासुदेव देवनानी
शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने रविवार को अजमेर में जिला शिक्षा अधिकारियों की क्लास ली। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन सरकारी स्कूलों का परीक्षा परीणाम कम आया है वहां शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने दूरी से आने वाले विद्यार्थियों को ट्रांसपोर्ट वाउचर हर महीने एडवांस में देने की बात भी कही। 
विज्ञापन


अजमेर के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में देवनानी ने सरकारी स्कूलों के परीक्षा परिणामों और ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना की समीक्षा की। देवनानी ने कहा कि जो विद्यार्थी दो किलोमीटर से अधिक दूरी से विद्यालय में अध्ययन करने आते है, उन्हें राज्य सरकार की तरफ से ट्रांसपोर्ट वाउचर देने की योजना है। इसमें पहली से पांचवी के बच्चों को प्रति दिन 10 रूपये के हिसाब से, कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को 15 रूपये प्रति दिन तथा 9वीं कक्षा से उपर के छात्रों को 25 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से वाउचर्स प्रदान किये जाएंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रतिमाह 25 दिवस के हिसाब से छात्र- छात्रा के खाते में अग्रिम राशि जमा करा दी जाएगी। जो हर माह समायोजित की जाएएगी। अंतिम माह में भुगतान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शिक्षा कार्यों में ढ़िलाई बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।  ऐसे विद्यालयों में जहां परीक्षा परिणाम काफी कम रहा है, वहां परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत लाने के प्रयास करने होंगे। इसके लिए कार्य योजना बनाकर कार्य करना होगा। कम परिणाम देने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और अच्छा परिणाम देने वालों को सम्मानित किया जाएगा।


देवनानी ने कहा कि अभी तक विद्यालयों में लक्ष्यानुसार कम नामांकन हुआ है, इसके लिए सभी प्रयास करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालय में प्रवेश पाने वाले बालकों का नामांकन करवाने के लिए घर घर सम्पर्क किया जाएं। साथ ही 19 तारीख को विद्यालय खुलने से पूर्व ही विद्यालय का रंग रोगन-मरम्मत कार्य, शौचालय सुधारे जाएं , शुद्ध पेयजल एवं बिजली की व्यवस्था तथा आवश्यकतानुसार दरी- फर्निचर की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed