फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The President's arrival on 15th, administration busy in preparation

राष्ट्रपति 15 को जयपुर आएंगे, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Fri, 12 May 2017 08:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 12 May 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
The President's arrival on 15th, administration busy in preparation
President Pranab Mukherjee - फोटो : amarujala
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की 15 मई को जयपुर आएंगे। वे यहां पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति की प्रस्तावित जयपुर यात्रा को लेकर जिला प्रशासन व्यवस्थाएं चाकचौबंद करने में जुट गया है। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ महाजन ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर पुलिस, प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर के आदेश के अनुसार पुलिस आयुक्त, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पर्यटन व उद्यान विभाग, जयपुर विकास प्राधिकरण, नागरिक सुरक्षा एवं गृह रक्षा विभाग, सवाई मान सिंह चिकित्सालय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, विद्युत वितरण निगम, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भारत संचार निगम, मुख्य अग्नि शमन अधिकारी नगर निगम सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके विभागों से संबंधित व्यवस्थाएं करते हुए राष्ट्रपति यात्रा से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


कलेक्टर की ओर से दिए गए निर्देशों की पालना को लेकर शनिवार को एक बार फिर से बैठक होगी। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर दक्षिण हरि सिंह मीना ने बताया कि यह बैठक दोपहर 12:15 बजे से आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed