{"_id":"59c23a774f1c1b26688b5950","slug":"the-operation-of-eye-lioness-mehak","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"90 मिनट तक चला शेरनी महक की आंख का आॅपरेशन, ये थी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90 मिनट तक चला शेरनी महक की आंख का आॅपरेशन, ये थी समस्या
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 20 Sep 2017 03:38 PM IST
विज्ञापन
आॅपरेशन करते चिकित्सक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर के सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क की शेरनी महक की आंख का आॅपरेशन करीब 90 मिनट तक चला। वह काफी दिन से चेरी आई (तीसरी पलक की अतिवृद्धि) की समस्या से परेशान थी। जिसका निवारण शल्य चिकित्सा द्वारा किया गया। उसका ऑपरेशन कल विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की टीम ने सफलतापूर्वक किया।
वन्यजीव उप वनसंरक्षक ने बताया कि महक की दायीं आंख में चेरी आई की समस्या आ गई थी। इससे वह काफी परेशान थी। ऐसे में उसका आॅपरेशन जयपुर जू के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. अरविन्द माथुर, जोधपुर जू के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. श्रवण सिंह राठौड़ और उदयपुर जू के पशु चिकित्सक डॉ. करमेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। साथ ही, इसका एक नमूना भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली, उत्तरप्रदेश में हिस्टो पेथोलोजी जांच के लिए भिजवाया गया है।

महक की हो रही है खास देखभाल
शेर
- फोटो : file photo
महक की अभी विशेष देखभाल की जा रही है और उम्मीद है कि वो अतिशीघ्र स्वस्थ हो जाएगी।
गौरतलब है कि शेरनी महक को डेढ़ वर्ष पूर्व जूनागढ़ गुजरात से सज्जनगढ़ बॉयलॉजिकल पार्क में लाया गया था। गत अगस्त से महक की सेहत खराब है। उसकी किडनी में सूजन होने से उसने भोजन लेना कम कर दिया था। लम्बे इलाज के बाद वह ठीक हुई और खाना पीना शुरू किया था। इसके बाद वह दोबारा से बीमार हो गई।