फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The missing bridegroom, found in the morning well

शादी से पहले गायब हुआ दूल्हा, सुबह कुएं में मिली लाश

Sun, 30 Apr 2017 04:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 30 Apr 2017 04:03 PM IST
विज्ञापन
The missing bridegroom, found in the morning well
डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में एक दूल्हा रात को घर से निकलकर कहीं चला गया। अगली सुबह उसकी लाश घर से दौ सौ मीटर दूर कुएं में मिली।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिछिवाड़ा थाना क्षेत्र के खजूरी गांव के रहने वाली आशीष फलेजा का आखातीज के दिन शादी होने वाली थी। इसके लिए घर में पूरी तैयारी हो चुकी थी। सभी मेहमान अगले दिन उदयपुर में खेरबाड़ा रोबिया जाने वाली बारात को लेकर खुश थे। इसी दौरान सुबह जब दूल्हे के पिता मोतीलाल उसके कमरे में गए तो वह नहीं मिला। इसके बाद मोतीलाल और अन्य रिश्तेदारों ने उसे आसपास काफी तलाशा, लेकिन कहीं कोई उसकी खबर नहीं मिली। सुबह चार बजे से ढूंढते—ढूंढते सुबह के करीब साढ़े दस बज गए। इस दौरान घोड़ी—बाजे वाले भी घर पर पहुंच चुके थे।


इसी दौरान खबर मिली कि आशीष की लाश करीब 200 मीटर दूर एक कुएं में पड़ी हुई है। ये सुनते ही खुशी का माहौल गमगीन हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने किसी पर भी हत्या का संदेह नहीं जताया है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि आशीष यहां बिना मुंडेर के कुएं पर पहुंचा कैसे और किन कारणों से उसकी मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed