फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The message sent to the lady teacher on whatsapp

लेडी टीचर को प्रिंसिपल ने व्हाट्सएप पर भेजा ये मैसेज, गुस्साए लोग

Mon, 24 Apr 2017 01:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 24 Apr 2017 01:34 PM IST
विज्ञापन
The message sent to the lady teacher on whatsapp
स्कूल के बाहर प्रदर्शन करते विद्यार्थी और परिजन - फोटो : amar ujala
जोधपुर के झालामंड के राजकीय माध्यमिक विद्यालय ढण्ढ के प्रिंसिपल द्वारा स्कूल में कार्यरत शिक्षिका को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


इस घटना की जानकारी मिलने पर गुस्साए स्कूली विद्यार्थियों और इलाके के लोगों ने सोमवार को स्कूल पहुंचकर मुख्यगेट को बंद कर दिया और प्रिंसिपल भागीरथ विश्नोई को हटाने की मांग करने लगे। 
विज्ञापन


परिजनों ने प्रिंसिपल के इस व्यवहार की निंदा की। लोगों का आरोप है कि इस तरह की घटना यहां पढ़ने वाली बच्चियों के साथ भी हो सकती है। उन्होंने प्रिंसिपल को इस स्कूल से तत्काल प्रभाव से हटाने के साथ ही उसे निलंबित करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के हंगामे और प्रदर्शन की सूचना के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी भी हरकत में आ गए हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने परिजनों को इस संबंध में जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ। हालांकि, परिजनों ने चेतावनी दी है कि अगर समय रहते प्रिंसिपल भागीरथ विश्नोई को नहीं हटाया गया तो वह इसे लेकर उग्र आंदोलन भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed