{"_id":"58cd47594f1c1b8b7d32a37a","slug":"the-lessons-of-cybercrime-will-be-taught-to-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में पढ़ाया जाएगा साइबर क्राइम का पाठ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में पढ़ाया जाएगा साइबर क्राइम का पाठ
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 18 Mar 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
वासुदेव देवनानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के स्कूली बच्चों को जल्द ही साइबर क्राइम से संबंधित पाठ भी पाठ्यक्रम में पढ़ाया जाएगा। यह बात शिक्षा राज्यमंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने कही है।
प्रो. देवनानी शनिवार को अजमेर के राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय में तीन दिन से चल रही साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यशाला के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कैशलेस इकोनाॅमी के बढ़ते उपयोग के चलते साइबर क्राइम से सतर्क रहने की आवश्यकता पर बल दिया। देवनानी ने कहा कि भारत में डिजिटल इंडिया अभियान ने भी कम्प्यूटर और इंटरनेट के उपयोग को काफी बढ़ा दिया है। इस मौके पर अधिवक्ता राजेश टडंन ने सुझाव दिया कि पुराना मोबाइल न तो खरीदना चाहिए और न ही खुद का मोबाइल बेचना चाहिए। क्योंकि आपके द्वारा बेचे गए मोबाइल के डाटा का उपयोग अपराधिक प्रवृत्ति के लोग गलत तरीके से कर सकते हैं। उन्होनें साइबर लाॅ कार्स की उपयोगिता बताते हुए इसको पाठ्यक्रम में शामिल करने की आवश्यकता जताई।