{"_id":"59c3bcdb4f1c1be4738b5d06","slug":"the-indoor-stadium-will-be-built-here-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में यहां बनेगा अब इनडोर स्टेडियम, मिलेंगी ये सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में यहां बनेगा अब इनडोर स्टेडियम, मिलेंगी ये सुविधाएं
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 21 Sep 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
शिलान्यास समारोह में शामिल मंत्री और अन्य
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के खेल मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश में खेलों को एक नया रूप देने के लिए निचले स्तर तक खेल सुविधाएं मुहैया करा रही है। शीघ्र ही राजस्थान देश में खेलों की नई शक्ति के रूप में उभरेगा। अजमेर के नए इनडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों को टेनिस, बैडमिंटन, कुश्ती एवं मुक्केबाजी जैसे खेलों में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
खेल मंत्री खींवसर ने आज अजमेर के वैशाली नगर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इनडोर खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया। खेल मंत्री खींवसर ने कहा कि इस बहुउद्देशीय इनडोर स्टेडियम का निर्माण शीघ्र ही आरम्भ हो जाएगा। इसे 6 माह में कार्यशील करने का लक्ष्य रखा गया है। इनडोर स्टेडियम का फर्श इस तरह से डिजाइन किया जाएगा कि विभिन्न प्रकार के खेल अलग-अलग समय खेले जा सकेंगे। इससे लगभग 8-10 प्रकार के खेलों के खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा।
खेलो से संबंधित उपकरण आगामी बजट में प्रावधान करके उपलब्ध करवाए जाएंगे। मुख्य हॉल के साथ-साथ सुविधाएं और चेंजिंग रूम भी बनाए जाएंगे। बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं रहेंगी। शिलान्यास समारोह में शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी, अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा, महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, पार्षद चन्द्रेश सांखला, भाजपा शहर अध्यक्ष अरविंद यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।