फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The hostel does not get assault and food, students allegations

होस्टल में होती है मारपीट और खाना भी नहीं मिलता, छात्रों ने लगाए आरोप

Sat, 09 Dec 2017 07:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 09 Dec 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
The hostel does not get assault and food, students allegations
डेमो इमेज
सीकर जिला मुख्यालय स्थित राजकीय अंबेडकर छात्रावास प्रथम के छात्रों ने छात्रावास प्रबंधन पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। छात्रों ने होस्टल में खाना नहीं देने ओर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन


अंबेडकर छात्रावास प्रथम के छात्रों ने आज कलक्टर को ज्ञापन देकर होस्टल वार्डन और अन्य कर्मचारियों पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। छात्रों ने बताया है कि उन्हें खाने के लिए भोजन नहीं दिया जाता और जब वे इसका विरोध करते हैं तो उनकी पिटाई भी की जाती है। छात्रों ने बताया कि विरोध करने वालों को छात्रावास से बाहर निकालने की धमकी दी जाती है। छात्रावास में यह लोग अक्सर शराब पीकर आते हैं। ऐसे हालात में परेशान छात्र जाएं तो कहां जाएं।
विज्ञापन


छात्रों का आरोप है कि पिछले दिनों कलक्टर के दौरे के दौरान उन्हें एक दिन पहले ही इस बात की धमकी दे दी गई थी कि कलक्टर को सब कुछ ठीक-ठाक ही बताना है। परेशान छात्रों ने बताया कि होस्टल में रहने वाले छात्र डरे हुए हैं। अब उन्होंने कलक्टर से पूरे मामले की जांच कर परेशानियों से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed