{"_id":"5996d1ef4f1c1b1c428b4666","slug":"the-governor-gave-the-advice-of-the-doctors","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल ने डॉक्टरों को दी सलाह, रसोई को बताया औषधियों का घर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल ने डॉक्टरों को दी सलाह, रसोई को बताया औषधियों का घर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 18 Aug 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
kalyan singh
- फोटो : कल्याण सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने आज डॉक्टरों को सलाह दी है। साथ ही, उन्होंने घर की रसोई के बारे में भी अपने विचार व्यक्त किए है।
दरअसल, राज्यपाल कल्याण सिंह ने जोधपुर प्रवास के दूसरे दिन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत की। जोधपुर के डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि कोई भी पैथी बड़ी-छोटी नहीं है। मरीज का आधा इलाज डॉक्टर के व्यवहार से हो जाता है। ऐसे में डॉक्टरों को मरीज के प्रति सहानुभूति रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद मे अब लोग जुड़ रहे हैं और प्रतिदिन नए अनुसंधान हो रहे हैं। अब तो अन्य देश भी अनुसंधान कर रहै हैं और भारतीय आयुर्वेद पद्धतियां अपनाने लगे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि आयुर्वेद मे बीमारी का इलाज पक्का है और आयुर्वेद में शोध कार्यों को बढ़ावा देना चाहिए। रसोई घरों के बारे में वे बोले कि आयुर्वेद पद्धति की कई औषधियां तो रसोई घर मे ही उपलब्ध हो जाती है। समारोह के अंत में उन्होंने कहा कि व्यावहारिक जीवन के लिए समाजिक सरोकार जरूरी है। इसलिए अपने गांव-शहर में बीते समय को मत भूलना, जिससे आप डॉक्टर के रूप मे सेवा बेहतर कर पाएंगे।