{"_id":"59e351644f1c1b6e548b766e","slug":"the-father-rebuked-the-low-number-the-angry-child-reached-the-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम नंबर आने पर पिता ने लगाई डांट, नाराज होकर सरहद तक पहुंचा ये बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम नंबर आने पर पिता ने लगाई डांट, नाराज होकर सरहद तक पहुंचा ये बच्चा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 15 Oct 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
बॉर्डर पर पहुंचा बच्चा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाक सीमा से सटे इलाके में सीमा सुरक्षा बल ने एक बच्चे का पकड़ा है। पूछताछ में इस बच्चे ने बताया कि कम नंबर आने पर ये घर छोड़कर यहां तक पहुंच गया।
जानकारी के अनुसार, जैसलमेर जिले में भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय तारबंदी के पास सीमा सुरक्षा बल की धनाना चौकी पर तैनात जवानों को एक बच्चा घूमते हुए दिखा। इस पर यहां तैनात सीमा प्रहरियों ने बच्चे को पकड़कर उससे पूछताछ की और उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। अधिकारियों को बच्चे ने बताया कि वह जोधपुर जिले की लूणी तहसील का रहने वाला है। परीक्षा में नंबर कम आने पर उसके पिता ने उसे डांट-फटकार लगाई।
इसके बाद नाराज होकर वह घर से निकल गया और पैदल चलते-चलते धनाना सीमा चौकी के समीप तक पहुंच गया। बच्चे के पास कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं की गई। हालांकि, सीमा सुरक्षा बल ने बच्चे को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित कर दिया है।