{"_id":"593e9b231126f4c90b8b4921","slug":"the-demand-for-recruitment-of-the-unemployed-ayurveda-nurses","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार आयुर्वेद नर्सेज ने की भर्ती की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगार आयुर्वेद नर्सेज ने की भर्ती की मांग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 12 Jun 2017 07:45 PM IST
विज्ञापन
अजमेर पहुंचे आयुर्वेद नर्सिंगकर्मी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के बेरोजगार आयुर्वेद नर्सिंगकर्मी सोमवार को अजमेर में आयुर्वेद निदेशालय पहुंचे। उन्होंने निदेशक स्नेहलता पंवार से मुलाकात कर नर्सिंगकर्मियों की भर्ती करवाकर राहत दिलवाने की मांग की।
प्रदेश के बेरोजगार आयुर्वेद नर्सिंगकर्मियों ने बताया कि एक ओर जहां केन्द्र सरकार आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को मजबूत करने की बात कह रही है वहीं दूसरी ओर राजस्थान में आयुर्वेद विभाग में अधिकांश पद रिक्त चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 के बाद नर्सिंगकर्मियों की भर्ती नहीं की गई। इससे नर्सिंगकर्मी बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। नर्सिंगकर्मियों ने कहा कि बेरोजगारी के चलते कई नर्सिंगकर्मी तो मौत को भी गले लगा चुके हैं। अब नर्सिंगकर्मियों ने विभाग की निदेशक स्नेहलता पंवार से मुलाकात कर जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करवाने की मांग की है।