{"_id":"59be672d4f1c1bb1688b538a","slug":"the-child-commission-president-assistant-who-arrived-at-the-house-of-the-drowning-girl-in-acute","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनिकट में डूबने वाली बच्चियों के घर पहुंची बाल आयोग अध्यक्ष, सहायता राशि प्रदान की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनिकट में डूबने वाली बच्चियों के घर पहुंची बाल आयोग अध्यक्ष, सहायता राशि प्रदान की
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 17 Sep 2017 05:56 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाती बाल आयोग अध्यक्ष
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष ने टोंक जिले के मालपुरा उपखण्ड में गत दिनों एनिकट में डूबकर मरने वाली तीन बच्चियों के परिजनों से मुलाकात की। चतुर्वेदी ने बच्चों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 50-50 हजार की राशि प्रदान की। साथ ही, जिला प्रशासन को बीपीएल श्रेणी का कार्ड बनवाने के भी आदेश दिए।
टोंक जिले के मालपुरा उपखण्ड में गत दिनों तीन बच्चियों की डूबने से मौत हो गई थी। आज बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने मालपुरा उपखण्ड के लावा गांव पहुंचकर परिजनों को ढांढ़स बंधवाया। उन्होंने गांव के अन्य बच्चों की भी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने तीनों बच्चियों के परिजनों को 50-50 हजार रुपए मुख्यमंत्री सहायता कोष से प्रदान किए। साथ ही, मालपुरा के उपखण्ड अधिकारी को पीड़ित परिवारों को बीपीएल श्रेणी में लेने के निर्देश दिए गए। चतुर्वेदी ने ग्रामीणों से बातचीत भी की और स्थानीय समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर जल्द ही इसके निस्तारण का आश्वासन दिया।