फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   tension arises in nimbahera after anti social elements burnt two bikes

जुलूस के दौरान पानी गिरने से भड़की भीड़, वाहन फूंके

Sat, 02 Dec 2017 05:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 02 Dec 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
tension arises in nimbahera after anti social elements burnt two bikes
तनाव के बाद का नजारा - फोटो : Amar Ujala
ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान पानी गिरने की मामूली बात को लेकर चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा में तनाव हो गया। आक्रोशित भीड़ ने दो बाइकों को आग के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उदयपुर संभाग के निम्बाहेड़ा में आज मोती बाजार इलाके से ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाल रहा था। इस दौरान कही से पानी आ गिरा। इस बात को लेकर माहौल गरमा गया। इस दौरान किसी ने वहां खड़ी दो बाइकों को आग लगा दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को खेदड़ने की कोशिश की। तभी पुलिस पर पथराव शुरू हो गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पथराव की इस घटना में कुछ पुलिसकर्मियों के चोटें आई हैं।
विज्ञापन


मौके पर अभी तनाव की स्थिति है। पुलिस का अतिरिक्त जाप्त मौके पर बुला लिया गया है। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए है।

जोधपुर में मामूली से झगड़े से मचा था बवाल

tension arises in nimbahera after anti social elements burnt two bikes
उपद्रव में घायल हुए पुलिसकर्मी - फोटो : Amar Ujala
इससे पहले कल देर रात जोधपुर के सूरसागर में भी मामूली सी बात को लेकर हुए बवाल हो गया था। इसके बाद वहां उपद्रवियों ने दस से ज्यादा वाहन फूंक दिए गए। इस उपद्रव में कई लोगों को चोटें आईं। जोधपुर में फिलहाल शांति है, लेकिन तनाव बरकरार है। एहतियात के तौर पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed