{"_id":"5979bdee4f1c1bd9588b475d","slug":"temple-of-dwarkadhyad-will-connect-with-national-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलियों से नहीं 'एनएच' से जुड़ेंगे ये भगवान, राह होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलियों से नहीं 'एनएच' से जुड़ेंगे ये भगवान, राह होगी आसान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 27 Jul 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
द्वारकाधीश मंदिर, राजस्थान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के प्रसिद्ध मंदिर द्वारकाधीश मंदिर को राजमार्ग से सीधा जोड़ा जाएगा। सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान ने राजसमन्द, कांकरोली स्थित द्वारिकाधीश के प्राचीन मंदिर को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 से जोड़ने के प्रस्ताव का अनुमोदन कर प्रस्ताव केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) को प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं। इस कार्य पर करीब 30 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
मंत्री खान ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न धार्मिक स्थलों तक आवागमन के लिए श्रद्धालुओं को अच्छी सुविधाएं उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने बताया कि द्वारिकाधीश का मंदिर 400 वर्ष से अधिक प्राचीन है। इस मंदिर में जाने का वर्तमान एकमात्र रास्ता मुखर्जी चौराहे से होकर गुजरता है जो अत्यधिक संकरा है। इसके कारण दर्शनार्थियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। त्यौहारों के दौरान तो यह रास्ता पार करने में आधा किलोमीटर की दूरी तय करने में भी घंटों लग जाते हैं। रास्ते पर स्थानीय निवासियों के घर होने और रास्ते की चौड़ाई कम होने से यहां हमेशा ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है।
खान ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक एवं उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी की ओर से इस क्षेत्र के द्वारिकाधीश मंदिर के लिए इस सड़क के विकास की मांग लम्बे समय से की जा रही थी। द्वारिकाधीश मंदिर कांकरोली को एनएच आठ से जोड़े जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन
इसके अनुसार मंदिर में दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल बनाने के लिए एनएच 8 से नौ चौकी झील की पाल, हुसैनी मस्जिद स्लूस रोड, जूना अखाड़ा होते हुए मंदिर तक लगभग पांच किमी तक सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी।