{"_id":"5a2fed984f1c1bd9798c22e9","slug":"tarun-sagar-maharaj-said-these-statement-about-pakistan-and-two-child-policy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जैन मुनि का बयान, दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने पर लगनी चाहिए रोक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन मुनि का बयान, दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने पर लगनी चाहिए रोक
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 12 Dec 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
तरुण सागर
- फोटो : self
जैन मुनि तरुण सागर महाराज ने कहा है कि दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने पर रोक लगनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने कड़ा कानून बनाने तक का सुझाव दिया है।
अपने कड़वे प्रवचनों के लिए पहचाने जाने वाले जैन मुनि तरुण सागर महाराज ने आज जयपुर में प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि देश में दो से ज्यादा बच्चे करने पर रोक लगनी चाहिए। इस मामले में कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए। इसे सख्ती से लागू करने के लिए उन्होंने कानून तोड़ने वालों की तमाम सुविधाएं बंद करने का भी सुझाव दिया है।

Trending Videos
खरतनाक हैं ये लोग
जैन मुनि तरुण सागर
मुनि तरुण सागर महाराज ने इस दौरान उन लोगों पर सवाल उठाया जो पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं।
उन्होंने कहा कि इस देश में सभी के लिए एक कानून होना चाहिए। जो लोग पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं वे लोग खतरनाक हैं। यहां वोटों की राजनीति हैं इसलिए उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जाती। जबकि ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए।
इसके साथ ही उन्होंने शिवदासपुरा ग्रीन एयरपोर्ट जमीन अवाप्ति प्रकरण में राजस्थान सरकार को खुली चुनौती दी। उन्होंने पूरे देश में अहिंसक आन्दोलन की घोषणा की। 24 दिसम्बर जयपुर में स्टेच्यू सर्किल से मुख्यमंत्री निवास तक काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस निकाला जाएगा। इसके साथ ही देशभर में प्रदर्शन किए जाएंगे।