{"_id":"592c2cbd4f1c1bea53bdae6a","slug":"swine-flu-three-death-in-one-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"swine flu: एक दिन में 3 मरे, अब तक 49 मौतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
swine flu: एक दिन में 3 मरे, अब तक 49 मौतें
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 29 May 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
Swine Flu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में स्वाइन फ्लू का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। सोमवार को एक ही दिन में तीन जानें स्वाइन फ्लू ने लील ली। एक साथ तीन मौतों के चलते चिकित्सा विभाग भी सकते में आ गया।
विभाग की ओर से जारी की गई सूचना के मुताबिक सोमवार को तीन लोगों की मौत हो गई है। इसमें एक सवाई माधोपुर, एक अजमेर और एक मौत जयपुर में हुई है। ऐसे में प्रदेश में अब तक हुई मौतों की संख्या 49 हो गई है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को 26 सैम्पल लिए गए, जिनमें से 21 नेगेटिव और 5 पॉजीटिव निकले हैं। जहां तक बात जयपुर की है जयपुर में एक मौत हुई है, इसके बाद राजधानी में मरने वाली की संख्या भी 15 हो गई है। गर्मी में एेसे तापमान में स्वाइन फ्लू के फैलने से सभी हतप्रभ हैं।
स्वाइन फ्लू की निगरानी एवं पॉजिटिव पाए जाने पर उपचार सहित तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए राज्य नियंत्रण कक्ष सहित सभी जिलों में स्वाइन फ्लू नियंत्रण कक्ष कार्य कर रहे हैं। साथ ही, टोल फ्री 104 से स्वाइन फ्लू के लक्षण, जांच एवं उपचार के विषय में आवश्यक जानकारी ली जा सकती हैं एवं आवश्यक सूचनाएं दी जा सकती हैं। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 0141-2225624 है।
विज्ञापन
सभी छह राजकीय मेडिकल कॉलेज, जयपुर, अजमेर, बीकानेर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर एवं डीएमआरसी जोधपुर सहित 7 राजकीय संस्थाओं में निःशुल्क जांच की जा रही है। राजकीय चिकित्सक के परामर्श पर निःशुल्क एवं स्वंय द्वारा जांच कराने पर 500 रूपए की राशि से यह सुविधा उपलब्ध है।