{"_id":"58ce3c024f1c1be3431a1081","slug":"swine-flu-patient-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजमेर के बाद जयपुर में भी स्वाइन फ्लू का एक और मरीज आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजमेर के बाद जयपुर में भी स्वाइन फ्लू का एक और मरीज आया सामने
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 19 Mar 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
Swine Flu
प्रदेश में स्वाइन फ्लू संदिग्ध मरीजों के सामने आने के मामले अभी थम नहीं रहे हैं। रविवार को अजमेर के बाद जयपुर में भी शाम को एक स्वाइन फ्लू मरीज की पुष्टी की गई है।
जानकारी के अनुसार जयपुर के एक निजी अस्पताल में रविवार शाम स्वाइन फ्लू के मरीज की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि भरतपुर के रहने वाले इस मरीज की जांच पॉजीटिव पाई गई है।इससे पहले अजमेर में सुबह महिला को साधारण सर्दी—जुकाम होने पर जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में चिकित्सक के पास उपचार के लिए लाया गया था। यहां जब महिला की चिकित्सकिय जांच की गई तो स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाया गया। इस पर महिला को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार बदलते मौसम में स्वाइन फ्लू का वायरस सक्रिय हो जाता है जिसके चलते एकाएक मरीजों के स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। यहां प्रशासन की ओर से अस्पतालों में टेमी फ्लू दवा की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक 6 लोगों की स्वाइन फ्लू के कारण मौत हो चुकी है। इनमें जयपुर में एक, जोधपुर और कोटा में 2—2 और अजमेर में एक मौत शामिल है। गौरतलब है कि अजमेर में अब तक कई मरीज स्वाइन फ्लू संदिग्ध सामने आ चुके हैं।