फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   swine flu in rajasthan- two days after marriage, the groom-s death

नवविवाहिता के सुहाग पर भारी पड़ा 'स्वाइन फ्लू', दो दिन ही टिकी 'खुशियां'

Sat, 10 Feb 2018 01:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 10 Feb 2018 01:38 PM IST
विज्ञापन
swine flu in rajasthan- two days after marriage, the groom-s death
इनसेट में मृतक की फोटो - फोटो : अमर उजाला
शादी के दो दिन बाद ही घर में मातम छा गया। नई बहू के स्वागत में मांगलिक गीतों की बजाय क्रंदन हो रहा है। 
विज्ञापन


राजस्थान के पोकरण इलाके के नानणियाई गांव में हृदय विदारक घटना गांव के आसूराम पुत्र तुलसीराम सुथार के घर घटी। आसूराम के पुत्र ललित की 6 फरवरी को भैसड़ा निवासी दीपाराम की पुत्री खुशबू के साथ शादी हुई थी। मंगलवार रात सात जन्मों तक साथ निभाने के वादे करने के बाद ललित अपनी पत्नी को बुधवार को नानणियाई लेकर आया। घर में खुशी का माहौल चल रहा था चारों तरफ बधाइयां बंट रही थी। इसी बीच ललित की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे सर्दी, जुखाम व बुखार ने ऐसा जकड़ा कि दो दिन बाद मौत उसे अपने साथ ले गई।

 

बीच रास्ते में तोड़ दिया दम

swine flu in rajasthan- two days after marriage, the groom-s death
deadbody
ललित को सर्दी, जुकाम, बुखार होने पर पोकरण राजकीय अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया तथा दवाइयां लेकर दोबारा ललित गांव चला गया। शुक्रवार को सुबह तबीयत ज्यादा खराब होने व सांस लेने में तकलीफ होने पर उसे दोबारा सुबह 7 स्थानीय अस्पताल लाया गया। जहां स्वाइन फ्लू की आशंका को देखते हुए उसे तत्काल जोधपुर ले जाने के लिए परामर्श दिया। परिवारजन उसे लेकर जोधपुर के लिए रवाना हुए, जोधपुर पहुंचने से पहले ही ललित ने बीच रास्ते मे ही दम तोड़ दिया।

जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ललित के शव के साथ परिजन रात्रि में पोकरण ही रुक गए और आज सवेरे 7 बजे नानणियाई लेकर पहुंचे। जहां दो दिन पहले वहां खुशियां बांटी जा रही थी उसी आंगन में ललित का शव सफ़ेद कपड़े में लिपटा पड़ा है। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed