{"_id":"5932c42e4f1c1b7508bdd7e2","slug":"superstition-in-mbs-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा के एमबीएस अस्पताल में मौत के बाद आत्मा को लेने आए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा के एमबीएस अस्पताल में मौत के बाद आत्मा को लेने आए लोग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 03 Jun 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
एमबीएस अस्पताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा के सबसे बड़े एमबीएस अस्पताल में शनिवार को अंधविश्वास का नजारा देखने को मिला। अस्पताल के महिला मेडिकल वार्ड में कुछ लोग अपने परिजन की आत्मा लेने पहुचे थे।
जानकारी के अनुसार, एमबीएस अस्पताल में शनिवार को कुछ लोग अपनी परिचित की मौत के बाद पहुंचे। उन्होंने वार्ड के दरवाजे पर नारियल, गेंहू, अगरबत्ती चढ़ाकर पूजा अर्चना की और करीब दस मिनट बाद वहां से रवाना हो गए। इधर, वार्ड के गेट के बाहर पूजा अर्चना का सामान पड़ा देख वहां भर्ती मरीज और उनके परिजन सकते में आ गए। बातचीत में पता चला कि जिन लोगों ने यहां टोटका किया उनके परिवार में से किसी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। इसके चलते वे यहां आत्मा लेने आए थे। अस्पताल प्रशासन को भी इसकी खबर मिली, लेकिन वह भी अंधविश्वास के इस मामले में कुछ जवाब नहीं दे पाए। अभी यह भी पता नहीं चल सका कि वह लोग कौन थे जो यह टोटका करके गए।