{"_id":"590351ef4f1c1b9a19c0c920","slug":"suicide-again-in-kota-after-15-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसाइड सिटी कोटा में एक और छात्र फंदे पर झूला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुसाइड सिटी कोटा में एक और छात्र फंदे पर झूला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 28 Apr 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान के कोटा जिले में एक बार फिर कोचिंग छात्र द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बीते 15 दिनों में सुसाइड का ये दूसरी घटना है।
जानकारी के अनुसार फंदे लगाकर आत्महत्या करने वाला छात्र अरिजीत मूलत: पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। वह यहां रहकर इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था। गुरुवार को जेईई मेन एग्जाम 2017 का रिजल्ट आने के बाद वह उदास बताया जा रहा था। उसके दोस्तों ने बताया कि अरिजीत जेईई मेन एग्जाम को क्वालीफाई नहीं कर पाया। यहां किराये का कमरा लेकर रहने वाले अरिजीत से मिलने जब सुबह उसके दोस्त महावीर नगर पहुंचे तो उसे फंदे पर लटका देख सकते में आ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि, अभी कोई सुसाइड नोट मिलने की बात सामने नहीं आई है। पुलिस ने शव को एमबीएस अस्पलाल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। महावीर नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गौरतलब है कि बीते 15 दिनों में सुसाइड की ये दूसरी घटना है। तब भरतपुर के रहने वाले राजेन्द्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। पिछले साल यहां 18 कोचिंग छात्रों की आत्महत्या करने की घटनाएं सामने आई थी। उससे पहले वर्ष 2014 में 45 कोचिंग छात्रों ने आत्महत्या की थीं। बढ़ती आत्महत्याओं के बाद सरकार चेती थी और कोचिंग सेंटरों के लिए दिशा निर्देश जारी किए थे। इसके तहत कोचिंग सेंटरों ने भी आत्महत्याएं रोकने के प्रयास शुरू किए थे।