{"_id":"59b508174f1c1bec7f8b59a5","slug":"suffering-woman-quote-we-did-not-call-where-did-the-crowd-come-from","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला बोली, जब हमने भीड़ बुलाई ही नहीं तो ये आई कहां से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला बोली, जब हमने भीड़ बुलाई ही नहीं तो ये आई कहां से
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 10 Sep 2017 03:16 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर के रामगंज इलाके में बवाल जहां से शुरू हुआ, जिसके कारण शुरू हुआ, वो इस बात से बिल्कुल ही अनजान है कि इतनी भीड़ जुट कैसे गई। खुद महिला का कहना है कि जब हमने किसी को बुलाया नहीं तो भीड़ आई कहां से।
दरअसल, रामगंज में शुक्रवार रात जिस महिला और उसके पति को पुलिसकर्मियों ने रोका उनका कहना है कि हम दोनों ही थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने गए थे। हमने किसी को नहीं बुलाया था, पर पता नहीं इतनी भीड़ कैसे जुट आई। जो भी हुआ गलत हुआ।
रामगंज के लुहारों का खुर्रा निवासी अरसी ने मीडिया को बताया कि वह अपने पति के साथ मीना बाजार गई थी। इस दौरान पुलिस वालों ने ठेले वालों को हटाने के लिए डंडा मारा, वह उनके जा लगा। मेरी बेटी मोटरसाइकिल से नीचे गिर गई। फिर पुलिसवालों ने गलत तरीके से बात की। हम थाने गए। वहां मामला दर्ज करवाने में काफी देर लग गई। थाने के बाहर हंगामा होने लगा। हम तो खुद दंग रह गए कि इतनी भीड़ कहां से आ गई। इन्हें किसने भेजा और हंगामा किस बात को लेकर हो रहा है।
विज्ञापन
हम थाने में ही एक कमरे में बैठे रहे। करीब एक बजे रात को हमें घर भेजा गया। अरसी ने बताया कि जो हुआ गलत हुआ है। अपील करती हूं कि सभी शांति बनाए रखे।