फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Sudden weather change in rajasthan

अंधड़ ने ली एक की जान, प्रदेशभर में राहत की बारिश

Wed, 31 May 2017 01:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 31 May 2017 01:43 PM IST
विज्ञापन
Sudden weather change in rajasthan
बारिश के बाद जलभराव।

नौतपा के बाद राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ली है। बुधवार को राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में अंधड़ के साथ बारिश हुई। जहां एक ओर बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई वहीं अंधड़ परेशानी का सबब बन गया। अंधड़ के कारण पाली के जैतारण में एक व्यक्ति की जान चली गई। जबकि कई क्षेत्रों में बिजली के तार टूटने से बत्ती गुल हो गई। वहीं बारिश के कारण सीकर जिले में श्रीमाधोपुर—दिल्ली राजमार्ग का हिस्सा धंस गया। इस कारण कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। गौरतलब है बुधवार को प्रदेश में जयपुर सहित बारां, झुंझुंनू, बहरोड़, सीकर, कोटपुतली, पाली, श्रीगंगानगर में बदले मौसम का प्रभाव देखने को मिला। विशेषकर एनसीआर क्षेत्र में प्रभाव अधिक रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मौसम में बदलाव का दौर आने वाले समय में भी जारी रहेगा। बुधवार को हुई बारिश के बाद जयपुर सहित कई जिलों के अधिकतम तापमान चार—पांच डिग्री की कमी आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed