फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Students are revolting in student union elections

ये है वजह, जिसके कारण हर साल सामने आते हैं 'बागी'

Tue, 22 Aug 2017 02:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 22 Aug 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
Students are revolting in student union elections
demo pic - फोटो : फाइल फोटो
ताज की लड़ाई में दोस्त दुश्मन बन जाते हैं और कल तक साथ रहने वाले  बागी हो जाते हैं। कुर्सी की लड़ाई होती ही ऐसी है।
विज्ञापन


बगावत के सुर राजनीति के गलियारों से लेकर छात्रों के बीच पैठ बना चुके हैं। एक नजर राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनावों पर डालें तो बागियों को जीत रास आती है। मतलब यह कि अब तक जितने भी छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए हैं, उनमें संगठन से  बगावत करने वालों की संख्या काफी है। फिर चाहे एबीवीपी हो या एनएसयूआई, बगावत करने वाले प्रत्याशी छात्रों की पसंद भी बनते हैं।

अब तक 34 छात्रसंघ अध्यक्ष बने हैं, जिनमें से करीब 17 ऐसे हैं, जिन्होंने अपने संगठन से बगावत की थी। उन्होंने बिना संगठन के चुनाव लड़ा। दरअसल राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव 1967 से हुई थी। पहले छात्रसंघ अध्यक्ष आदर्श किशोर सक्सेना अप्रत्यक्ष रूप से चुने गए थे। 
विज्ञापन

 

एक मात्र महिला अध्यक्ष, वो भी निर्दलीय

Students are revolting in student union elections
राजस्थान यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
अध्यक्ष पद पर कब्जा करने वाली अकेली छात्रा रही है प्रभा चौधरी। प्रभा ने साल 2011-12 में चुनाव जीत कर  इतिहास बनाया था। प्रभा ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और एबीवीपी और एनएसयूआई को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की। वहीं, एबीवीपी ने अब तक 9 अध्यक्ष और एनएसयूआई 5 अध्यक्ष बना चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed